न थैला, न झोला, न चेला, जो जहां अवरोध बना तत्क्षण छोड़ा वहीं, यही है उनकी पहचान

परमहंस श्रीराम बाबाजी ने संसार में कोई अपना स्थान, आश्रम, भौतिक वस्तु न जोड़ी न रखी। बनाए बहुतेरे आश्रम किंतु टिके कहीं नहीं। जहां मोह पैदा हुआ उठाया झोला चले आगे कहीं। झोला भी बदला। थैला भी बदला। चेला भी बदला। जो भी अवरोध बना उसे वहीं छोड़ा और आगे बढ़े। क्योंकि वे मानते थे मोह का कारक सुविधाओं से ही शुरू होता है। निर्भरता ही अपने आपमें मोह की बीज है। इसलिए वे कभी किसी पर निर्भर नहीं रहते थे। अपनी मस्ती, अपना आनंद, अपना रस, अपना रास्ता, अपने ग्रंथ, अपने नियम, अपना लक्ष्य, अपना तरीका, सब अपना जो परमहंसत्व का प्रतीक है। चित्र हमे उदयपुरा जिला रायसेन मध्यप्रदेश के निवासी परमसेवक राजेंद्र लोधी ने उपलब्ध करवाया है।

shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 128