परमहंस श्रीराम बाबाजी जब कीर्तन में रमते तो गाय, बंदर, कुत्ते भी सुनने दौड़े चले आते थे

यह वीडियो हमे परमसेवक व भक्त अनिल रघुवंशी निवासी उदड़मऊ जिला रायसेन मध्यप्रदेश ने उपलब्ध करवाया है।

परमहंस श्रीराम बाबाजी का यह वीडियो मध्यप्रदेश के जिला रायसेन में स्थित उदयपुरा पंचमुखी हनुमान मंदिर का है। वे यहां अपने तखत पर विराजमान एक बछड़े के साथ खेल रहे हैं। गुरुवर के सबसे प्रिय जीवों में गाय, बंदर, कुत्ता कौआ, मछली थे। वे इनसे जीवंत बातें करते थे। उनकी भाषा उनका लहजा ये सभी लोग समझते थे।
परमहंस श्रीराम बाबाजी का वीडियो दिवाली के लगभग का है। जब उन्होंने बीचोंबीच भोलेनाथ की स्थापना की और चारों ओर दिये जलवाए हैं।
परमहंस श्रीराम बाबाजी अक्सर अपने भक्तों के यहां चौमक यानी चार बत्तियों वाली अखंड ज्योत जलवाया करते थे। उनकी इन क्रियाओं को समझना थोड़ा धैर्य का काम है। जल्दबाजी में यह चमत्कार या अंधविश्वास बन सकता है। वे इन दोनों ही चीजों को खारिज करते थे।
फिलहाल जिस मंदिर में भगवान विराजमान हैं वहां कलयुगी कुछ आसामाजिक तत्वों का कब्जा है। इस मंदिर को इन तत्वों ने कब्जे में ले रखा है।

shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 128