
परमहंस श्रीराम बाबाजी के अपने तरीके के यज्ञ और यजन होते थे। वे कभी तो विधि और संपूर्ण विधान से पूजा, अर्चना करवाते तो कभी वे निर्मल अपने तरीके से करते। अनेक बार तो वे अपने झोले से कपड़े के टुकड़े निकालकर जलवा देते और उस पर ही हवि सामग्री डलवा देते। कभी जलते यज्ञ में अपनी ओर से लाए तमाम सामग्री डलवाते। यह क्रिया उनकी कम ही लोग जान पाए। वे निर्मल हनुमंत सदा ही अनंत आनंद में रहते थे। इस चित्र को हम तक पहुंचाया है परमयात्री और सदा सेवक पंडित राजकुमार पाराशर ने।



