परमहंस श्रीराम बाबाजी के लिए भक्ति-भाव से रसपूरित गीत में अभिव्यक्ति

रघुवीर मास्साब

(धौलपुर, जिला रायसेन, म.प्र.)

परमहंस श्री राम बाबा के, नित प्रति चरण मनाऊं।
श्री राम जय राम कीर्तन गाकर, ध्यान मग्न हो जाऊं।।
उर में ज्ञान का दीप जलाकर, तम को दूर भगाया।
जो हैं सेवक उन चरणों के, सच्चा मार्ग दिखाया।
ऐसे कृपासिंधु गुरुवर के, चरण कमल चित लाऊं ll
श्री राम जय राम कीर्तन गाकर, ध्यान मग्न हो जाऊं।
जिनकी केवल कृपादृष्टि से, सब आनंद हो जाता,
सदवृत्ति मिल जाती है और, मुक्ति द्वार खुल जाता,,
दया करो रघुवीर पे गुरुवर, चरणों की रज पाऊं l
श्री राम जय राम कीर्तन गाकर, ध्यान मग्न हो जाऊं ll
shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 63