श्रीराम बाबाजी का जीवन सार, सदा सत्य पर चलो, राम-राम भजो, परहित करते चलो

परमहंस श्रीराम बाबाजी हनुमानजी अक्सर इस तरह से आंखें बंद करके गहन चिंतन में डूब जाते थे। मुंह में रखे पान की सुपाड़ी चबाते हुए वे सोचते थे। जब आंखें खोलते तो या तो यात्रा पर निकलने की सूचना होती या कोई ऐसी बात सामने आती जिसमें गहन आध्यात्मिक चिंतन सूत्र होता था। इस मुद्रा में अनंत हनुमानतत्व उभरता हुआ दिखाई दे रहा है। चित्र मध्यप्रदेश जिला रायसेन के गांव बटेरा निवासी अभिषेक रघुवंशी ने उपलब्ध करवाया है।

अपनी अटपट क्रियाओं के लिए जाने जाते थे परमहंस श्रीराम बाबाजी। वे दादाजी धूनी वालों की तरह पूर्ण ब्रह्म थे। हनुमानजी की दैहिक अवतार थे। इस तरह के उनके हवन, यज्ञ सामान्यतः पारंपरिक यज्ञाचार्यों के गले नहीं उतरते थे। क्योंकि कुछेक यज्ञाचार्य पारंपरिक रूप से यज्ञों को ही मान्य यज्ञ मानते थे। जबकि परमहंस श्रीराम बाबाजी अपने थैले में रखी कपड़े की चिंदियां, धजियां और कुछ पत्ते वगैरह को ऐसे ही अग्नि को हवन की शकल में स्वाहा करवाते थे। इस चित्र में यही क्रिया चल रही है। यह चित्र हमे ग्राम बटेरा से अभिषेक रघुवंशी ने उपलब्ध करवाया है।

shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 128