हलवेश्वर महादेव की जय, परमहंस श्रीराम बाबाजी ने जब बनाया हलवे के शिवलिंगम

सबसे पहले आभार परमसेवक भक्तराज अनिल रघुवंशी का, जिन्होंने यह वीडियो उपलब्ध करवाया
—-
कण-कण में शंकर। परमहंस श्रीराम बाबाजी अंतस में शंकर को धारण करते थे। वे रुद्रावतार थे। एक बार उन्होंने प्रसाद के लिए बने हलवे से शिवलिंग बना दिया। नाम रखा हलवेश्वर।
सनातन में हर अपूर्ण को शिव पूर्ण कर देता है। परमहंस श्रीराम बाबाजी का अपना एक तराकी था। वे पपीते को बीच में रखकर चारों ओर दूसरे फल इस तरह से लगा देते थे, वह पपीता शिवलिंग बन जाता था। उसे नाम देते पपीतेश्वर महादेव।
परमहंस श्रीराम बाबाजी ने अपने हाथों ने निर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर, उदयपुरा जिला रायेसन मध्यप्रदेश में भी एक शिवलिंग की स्थापना की है। हालांकि इस मंदिर में कुछ आसामाजिक तत्वों ने कब्जा कर रखा है, जिससे पंचमुखी हनुमानजी मंदिर और शिवलिंग उपेक्षित है।
परमहंस श्रीराम बाबाजी की महिमा अपरंपार है। उनकी इस क्रिया को कोई डीकोड नहीं कर पाया। वे सतत शिवलिंग बनाते थे। उनका शिवाभिषेक सदा चलता था। उनकी यह अड़बड़ क्रिया ही समझने की बात थी। बहुतेरे भक्त समझे और बहुतेरे सिर्फ देख पाए।

shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 129