मन में समाए राम को जागृत करने की अद्भुत विज्ञानी कला कीर्तन, परमहंस श्रीराम बाबाजी

परमहंस श्रीराम बाबाजी हनुमानजी का कीर्तन भावों से भर देता था। वे सिर्फ एक खंजड़ी (डफली) से ही सबको भाव विभोर कर देते थे। कीर्तन के दौरान वे भी डूब जाते और लोग भी। भक्त देवव्रत श्रीवास्तव ग्राम अंडिया जिला रायसेन मध्यप्रदेश बताते हैं वर्ष 1972 में उदयपुरा में एक बड़ा यज्ञ हुआ था। इस यज्ञ में परमहंस हनुमानजी श्रीराम बाबाजी ने अपना कीर्तन किया था। कई घंटों तक महाराजजी परमहंस श्रीराम बाबाजी वज्रासन में बैठे रहे। पीतल की तरह एकदम पीले दहक महात्मा के रूप में देवव्रत ने पहली बार उन्हें देखा था। वहीं परमहंस श्रीराम बाबाजी के जन्म ग्राम अगरिया के पास के रहने वाले राहुल यादव अपने पिता की स्मृति का रेफरेंस देकर बताते हैं, परमहंस श्रीराम बाबाजी हनुमानजी एक पैर से चार-चार घंटे एक हाथ में खंजरी लेकर श्रीराम जय राम जय जय राम का कीर्तन किया करते थे। श्रीराम जय राम जय जय राम ही परमहंस हनुमानजी श्रीराम बाबाजी का महाकीर्तन था। वे सिद्ध हनुमान थे। उनकी नाभि से राम-राम का जप चलता रहता था।
यह वीडियो हमे अभिषेक रघुवंशी ने उपलब्ध करवाया है। यह वीडियो बौरास स्थित भक्त मनमोहन सिंह के फार्म हाउस का है।

shrirambabajee@gmail.com
shrirambabajee@gmail.com
Articles: 130